गांव खणदेवत में स्थित चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटवाने की मांग

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): उपखंड के गांव खणदेवत में स्थित चारागाह भूमि पर हो रखे अतिक्रमण को हटवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने विधायक रामसहाय वर्मा को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि गांव खणदेवत में स्थित चारागाह भूमि पर गांव की ही कुछ प्रभावशाली लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। उक्त भूमि का एक खसरा थली में स्थित है। उक्त भूमि के पास ही खेल मैदान है। ग्रामीण ने अतिक्रमण युक्त सारी भूमि को अधिकरण मुक्त करवाने की विधायक रामसहाय वर्मा व जिला कलेक्टर टीना डाबी से मांग की है। ज्ञापन देने वालों में उप सरपंच राजेश गुर्जर, देवीशंकर शर्मा, रतन सिंह, सुरेश दास, मनोहर शर्मा, मुकेश बैरवा व सीमा बैरवा सहित कई ग्रामीण मौजूद थे

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!