मालवाड़ा विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0


रानीवाड़ा/जालौर (मदन माहेश्वरी): जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालोर के सचिव अहसान अहमद के आदेशानुसार एवं तालुका विधिक सेवा समिति रानीवाड़ा के अध्यक्ष मदन सिंह चौधरी के निर्देशानुसार श्री कृष्णा बाल निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय मालवाड़ा में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में अधिकार मित्र चंदूलाल भील ने विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों को विभिन्न कानूनी योजनाओं एवं अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने नालसा जागृति स्कीम एवं नालसा स्प्रुहा योजना 2025 के बारे में विस्तार से बताया, साथ ही मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों तथा सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं की जानकारी भी प्रदान की। उन्होंने कानूनी सहायता एवं सलाह के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी देते हुए जरूरतमंद लोगों से इसका लाभ लेने का आह्वान किया।
शिविर में प्रधानाचार्य रामलाल विश्नोई, रघुवीर विश्नोई, बरखा विश्नोई, मायावती, अर्जुनलाल, सुरेंद्र कुमार, अशोक कुमार, मनीषा विश्नोई, लक्ष्मी, मैना सहित विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!