किसानों को पीले चावल देकर किया आमंत्रित

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): किसान महापंचायत के तत्वावधान में आयोजित जल यात्रा को लेकर ब्लॉक अध्यक्ष दशरथ सिंह पलेई के नेतृत्व में कार्यकर्ता गांवों गांवां में पीले चावल देकर किसानों को आमंत्रित कर रहेे है। शिवजीराम चौधरी ने बताया कि किसान महापंचायत द्वारा 27 मई से संचालित जल यात्रा की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। कार्यकर्ता गांव गांव जाकर किसानों को पीले चावल देकर निमंत्रण दिया जा रहा है। ग्राम पंचायत भांवता व सैदरिया के आसपास के गांवो में दौरा करके प्रचार प्रसार किया गया एवं रात्रि चौपाल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपीलाल चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सीताराम खादवाल, बद्री गुर्जर, देवराज गुर्जर, रामरख चौधरी, पूरण मल बैरवा, हरिनारायण, राम विलास गुर्जर, राजू बैरवा व रामसहाय मीणा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!