निवाई (लालचंद माली): शहर के वार्ड नंबर 5 की आंगनवाड़ी केन्द्र में महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक मेरिगटन सोनी के नेतृत्व में महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र से काउंसलर डॉ.सुनीता शर्मा एवं एडवोकेट नीतू सिंह विजय ने महिला अधिकारिता विभाग की लाडो उद्यम प्रोत्साहन योजना, उड़ान योजना, लाडो उद्यम प्रोत्साहन योजना, शिक्षा सेतु योजना ड्रॉप आउट महिलाओं को 10वी 12वी पास करने के लिए योजना, निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना, बेसिक कंप्यूटर योजना, सामूहिक विवाह अनुदान योजना एवं सखी वन स्टॉप सेंटर में पीडित महिलाओं व बालिकाओं को एक ही छत के नीचे सभी सहायता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने चिकित्सा, कानूनी, मनोवैज्ञानिक, परामर्श, पुलिस सहायता व अस्थाई आश्रय प्रदान करने वाली सरकारी योजना की जानकारी दी। इस दौरान घरेलू हिंसा, लेगिंग उत्पीडऩ एवं कार्य स्थल पर होने वाले यौन शोषण के बारे में बताते हुए महिलाओं को महिला हेल्पलाइन, गरिमा हेल्प लाइन नंबर, राष्ट्रीय महिला हेल्पलाइन व साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया।
3/related/default