पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान को लेकर जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष हर्षनी कुल्हरी की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री वीरपाल सिंह ने आगामी 19 से 20 मई तक आयोजित जिला स्तर पर होने वाले पं.दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान को लेकर सभी तैयारियों के विषय में कार्यकर्ताओं को दायित्व दिया, साथ ही बताया कि प्रशिक्षण महाभियान में मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, जिला कार्यकारिणी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, विधायक एवं विधायक प्रत्याशी भाग लेंगे साथ ही यह आवासीय रहेगा। जिला अध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए प्रशिक्षण को सफल बनाने का आह्वाहन किया, साथ ही मन की बात को लेकर मंडलवार कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई। अभियान के जिला सह संयोजक विकास लोटिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण एक प्रकार से पार्टी की रीति नीति विचार परिवार को समझने के साथ आत्ममंथन का है, इसलिए सभी इसमें भाग लेवें। बैठक के अंत में भाजपा जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया। जिला बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजय चाहर, जिला उपाध्यक्ष पूनम गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष अनिता जांगिड़, जिला मंत्री मंजू सैनी, जिला मंत्री निखिल शर्मा, जिला मंत्री सुनीता स्वामी, जिला मंत्री सुरेन्द्र रसगनिया, जिला मंत्री सुशील कुमार, आईटी प्रभारी सौरभ सोनी, प्रकोष्ठ संयोजक जयप्रकाश, जिला प्रवक्ता संजय मोरवाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जयसिंह माठ, ओबीसी संयोजक डॉ.बीएल वर्मा, लोहार्गल ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष किशन गुर्जर, मंडावा मण्डल अध्यक्ष मोहन लाल सैनी, कोलिंडा मण्डल अध्यक्ष मुकेश दूत, मलसीसर मण्डल अध्यक्ष अमित व्यास, अलसीसर मण्डल अध्यक्ष अजय रांगेरा, भारू मंडल अध्यक्ष विकास ईशरवाल, सूरजगढ़ शहर मडल अध्यक्ष कृष्ण सैनी, पचेरी ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष कृष्ण गुर्जर, कुहड़वास मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, सुलताना ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजकुमार जांगिड़, बगड़ शहर मंडल अध्यक्ष सुदर्शन चोमाल, झुंझुनूं ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बहादुर मल स्वामी, सूरजगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, लाखू ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रमोद डेला उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!