विधायक भाम्बू ने ग्रामीण रथ यात्रा के जरिए जाना जनता का हाल; तोगड़ा खुर्द और बिंजूसर में किया जनसंवाद

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे ग्रामीण रथ अभियान के अंतर्गत झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र के गाँवों में जनसंवाद कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को विधायक राजेन्द्र भाम्बू ने तोगड़ा खुर्द और बिंजूसर गाँवों का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। तोगड़ा खुर्द पहुँचने पर ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया। जनसंवाद के दौरान विधायक भाम्बू ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर नागेंद्र सिंह, चंद सिंह, उम्मेद शिवरायन, रणजीत शिवरायन, विधाधर गिल और अमित सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। इसके पश्चात रथ यात्रा बिंजूसर गाँव पहुँची, जहाँ आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की उपलब्धियाँ गिनाईं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का मुख्य लक्ष्य कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति तक लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। सरकार प्रत्येक नागरिक के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए संकल्पित है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, बिजली, खराब सड़कें, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी अपनी समस्याएँ विधायक के समक्ष रखीं। विधायक भाम्बू ने इन माँगों को गंभीरता से सुनते हुए कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु निर्देशित किया। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी कौशल्या विश्नोई, तहसीलदार महेंद्र मूंड, मनीष, शिवकरण कुलहरि, वीरेंद्र कुलहरि, विक्की बिशनपुरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!