झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सामाजिक एकता मंच के संस्थापक एवं अध्यक्ष सीताराम पंवार ने संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सुमन मेघवाल को महिला विंग की जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति के साथ ही उन्हें 15 दिनों के भीतर जिला कार्यकारिणी का गठन कर संगठन को मजबूत करने के निर्देश भी दिए गए हैं। सुमन मेघवाल की नियुक्ति पर शिव प्रशाद महरिया, जयकरण लोटिया, घीसाराम कबीर, बंशीलाल हीरवा एवं सरोज देवी सहित कई लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।
3/related/default