जनगणना-2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण” कार्य का शुभारंभ

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जनगणना-2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण” कार्य का शनिवार को औपचारिक शुभारंभ किया गया। यह कार्य 16 मई से प्रारंभ होकर आगामी 14 जून 2026 तक संपन्न किया जाएगा। तहसील कार्यालय झुंझुनूं में आयोजित कार्यक्रम में झुंझुनूं विधायक राजेंद्र सिंह भाम्बू एवं चार्ज जनगणना अधिकारी एवं तहसीलदार महेंद्र मूंड ने झुंझुनूं ग्रामीण क्षेत्र के लिए नियुक्त सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक राजेंद्र सिंह भाम्बू ने जनगणना कार्य में सहभागी बनने पर सभी कार्मिकों को बधाई देते हुए कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, जिसके आंकड़ों के आधार पर विभिन्न विकास योजनाओं का निर्माण किया जाता है। उन्होंने सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों से निर्धारित समय सीमा में जिम्मेदारी एवं पारदर्शिता के साथ कार्य पूर्ण करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान सांख्यिकी विभाग के प्रशासनिक अधिकारी विकास भाम्बू, सहायक प्रोग्रामर विकास झाझड़िया, सूचना सहायक निकिता सैनी, तहसील जनगणना प्रकोष्ठ प्रभारी विनय कुमार व इंद्रपाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!