बालकों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी जरूरी: तनीषा

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): कीर कॉलोनी, शिव मंदिर में स्थित राधा कृष्ण बाल संस्कार केंद्र में बच्चों को किन्नर अखाड़ा जगतगुरु तनीषा सनातनी द्वारा बैग वितरित किए गए। बैग पाकर बच्चों के चेहरे खिल गए, जिसको लेकर बच्चों में बहुत उत्साह देखा गया। तनीषा सनातनी ने कहा कि बालक देश का भविष्य है। वर्तमान में बालकों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी जरूरी है। आज देश को राष्ट्र भक्ति से ओत एवं भारतीय संस्कृति के रक्षक बालकों की आवश्यकता है। बाल संस्कार केंद्र संचालिका आशा मैडम ने बताया कि बाल संस्कार केंद्र में 51 बच्चों को बेग वितरित किए गए। केंद्र में प्रतिदिन सायंकाल बच्चों को विद्या अध्ययन, अनुशासन व अध्यात्म खेल आदि की नि:शुल्क शिक्षा दी जाती है, जिससे बालकों में व्यक्तित्व विकास होता है। इस अवसर पर सेवा भारती के महेंद्र जैन, दिनेश मंगल व चंद्रप्रकाश खंडेलवाल सहित कई कॉलोनीवासी मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!