निवाई (लालचंद माली): गांव भगवतपुरा के जंगलों में अचानक भीषण आग लगने से हडक़ंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते झाडिय़ों सहित कई हरे-भरे पेड़-पौधों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे काफी वनस्पति जलकर राख हो गई। घटना की सूचना फायरमैन अजय यादव, दिलखुश गुर्जर, धोलूराम मीणा एवं चालक हरिनारायण मीणा तुरंत दमकल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर तेज हवाएं चल रही थीं, जिसके कारण आग की लपटें तेजी से गांव की ओर बढ़ रही थीं। दमकल कर्मियों ने साहस का परिचय देत हुए करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। उन्होंने बताया कि किसी राहगीर ने बीडी पीकर फेक दी। तेज हवा के चलते बीडी के नीचे पड़े घासफूंस सुलग गए। जिससे आग लगी थी।
भगवतपुरा के जंगलों में लगी आग, 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
By -
May 26, 2026
0
Tags: