निवाई (लालचंद माली): पारीक सेवा समिति जिला टोंक के तत्वावधान में चुनाव अधिकारी नवल किशोर पारीक के निर्देशन में जिलाध्यक्ष एवं तहसील अध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी नवलकिशोर पारीक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष विष्णु पारीक ने बताया कि चुनाव को लेकर सर्वसम्मति से कमलेश पारीक निवाई नला वाले को जिलाध्यक्ष व चंद्रशेखर पारीक को तहसील अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष विष्णु पारीक एवं पूर्व तहसील अध्यक्ष राजेंद्र पारीक ने माल्यार्पण कर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि नया नेतृत्व समाज हित में उल्लेखनीय कार्य करेगा। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा के जिला टोंक के अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, लक्ष्मीकांत पारीक, मदन पारीक, दिनेश पारीक, सत्यनारायण पारीक, अनिल पारीक, भागीरथ पारीक, अटल पारीक, महेश पारीक, शिवशंकर पारीक, जगदीश पारीक, प्रदीप पारीक, आनंद पारीक, देवेन्द्र पारीक, अविनाश पारीक, शुभम पारीक, पुलकित पारीक, गोपाल पारीक, कन्हैया लाल पारीक, मनीष पारीक, गोविंद नारायण पारीक, दौलत पारीक, रमेश पारीक, दशरथ पारीक, हीरा लाल पारीक, रामबाबू पारीक, रामराय पारीक व ओमप्रकाश पारीक सहित कई सदस्य व पदाधिकारी मौजूद थे।
3/related/default