सांचौर आईटीआई परिसर में पक्षियों के लिए लगाए परिंडे

AYUSH ANTIMA
By -
0


रानीवाड़ा/जालौर (मदन माहेश्वरी): भीषण गर्मी को देखते हुए आईटीआई परिसर सांचौर में पक्षियों के लिए परिंडे लगाने का सराहनीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह पहल अधीक्षक चिमनाराम पटेल के निर्देशन में की गई।
कार्यक्रम के तहत परिसर के विभिन्न पेड़ों पर मिट्टी के परिंडे बांधे गए तथा उनमें नियमित रूप से पानी भरने की जिम्मेदारी स्टाफ व प्रशिक्षणार्थियों को सौंपी गई। अधीक्षक चिमनाराम पटेल ने कहा कि गर्मी के मौसम में पानी की कमी के कारण पक्षियों के लिए जीवन संकट खड़ा हो जाता है। ऐसे में हम सभी का दायित्व है कि मूक प्राणियों के लिए पानी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस अवसर पर आईटीआई स्टाफ व प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए संकल्प लिया कि वे अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में भी परिंडे लगाकर प्रतिदिन पानी भरेंगे और नियमित देखभाल करेंगे। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण और जीवदया की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया। कार्यक्रम में आईटीआई शिक्षक गोपाल पंचाल सहित अन्य स्टाफ व प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!