कागमाला में अनूठे अंदाज़ में मनाया जन्मदिवस, विद्यार्थियों के साथ बांटी खुशियां

AYUSH ANTIMA
By -
0


रानीवाड़ा/जालौर (मदन माहेश्वरी): राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कागमाला में एक प्रेरणादायक पहल के तहत युवा गौभक्त, समाजसेवी एवं भामाशाह नेपाल सिंह देवल ने अपना जन्मदिवस सेवा भाव के साथ मनाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नारायण जीनगर ने बताया कि इस अवसर पर नेपाल सिंह देवल ने अपने साथियों प्रताप सिंह देवल, मलाराम देवासी, तेजाराम प्रजापत एवं चुनाराम राणा के साथ विद्यालय पहुंचकर मध्यांतर के दौरान सभी छात्राओं को आइसक्रीम वितरित की, जिससे विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के दौरान तेजाराम प्रजापत ने विद्यालय को 6 छत पंखे भेंटकर सराहनीय योगदान दिया। इस पहल की विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों ने खूब सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ में नरेश पंवार, महेंद्र देवासी, चेनाराम, रमेश कुमार पंचाल, व्याख्याता लीलाराम गहलोत, सीता शर्मा एवं दुर्जन सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने भामाशाह नेपाल सिंह देवल एवं तेजाराम प्रजापत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर समाजसेवा की कामना की। विद्यालय परिवार ने भी इस पहल को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताते हुए ऐसे आयोजनों को समाज के लिए अनुकरणीय बताया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!