रानीवाड़ा/जालौर (मदन माहेश्वरी): कस्बे स्थित अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय न्यू गोल्डन एजुकेशन सेंटर में विद्यालय स्तर पर आयोजित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर निदेशक मंजीराम चौधरी, प्रधानाचार्य जयंती लाल घांची एवं अन्य शिक्षकों ने विद्यार्थियों को दुपट्टा पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय में प्रत्येक कक्षा के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष सामान्य टेस्ट आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य पारंपरिक परीक्षा पद्धति से हटकर विद्यार्थियों की मानसिक क्षमता का विकास करना था। इस परीक्षा में कुल 460 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परिणामस्वरूप प्रत्येक कक्षा के विभिन्न वर्गों से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। निदेशक मंजीराम चौधरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल बच्चों के बौद्धिक विकास में सहायक सिद्ध होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे समय-समय पर आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और अपनी कमियों को सुधारते हुए आगे बढ़ें। इस अवसर पर अशोक कुमार, देवी प्रसाद मिश्रा, श्याम लाल, परीक्षित पाण्डेय, राजूराम, कपिला बेन पटेल, मकनाराम, बाबूलाल, कपिल कुमार, एकता जोशी, रविन्द्र कुमार, भगवंती खत्री, मीनाक्षी, मीना मिश्रा, आरती पाण्डेय, भरत कुमार, युगराज, गीता देवी, विनीता यादव, हर्षाबेन, प्रियंका कुमारी, ममता सोनी, निरूपा कुमारी, संगीता कुमारी, जितेन्द्र कुमार सहित विद्यालय स्टाफ एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।