रानीवाड़ा/जालौर (मदन माहेश्वरी): राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के अनुमोदन के बाद संगठन महासचिव ललित तूनवाल ने शनिवार को जालोर जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। नई कार्यकारिणी में रमिला मेघवाल को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, वहीं वीरेंद्र जोशी को संगठन महासचिव तथा सुल्तान खान को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। घोषित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर उम सिंह राठौड़, जुल्फिकार अली भुट्टो, महावीर सिंह, लक्ष्मण सिंह जानी, नरेंद्र सिंह, वीराराम वघेला, सुरेश सियाक, मांगीलाल प्रजापत, सूरज सिंह एवं पदमा राम सरगरा को जिम्मेदारी दी गई है। महासचिव पद पर डॉ.दिनेश कुमार पुरोहित, भैराराम बिश्नोई, अजमत अली सैय्यद, शिव नारायण बिश्नोई, रण सिंह परमार, कर्ताराम चौधरी, महेंद्र सिंह चैकला, मदन लाल दहिया, करणवीर सिंह, लक्ष्मी मीना, मांगीलाल भील, लाल सिंह भुण्डवा, बस्तीमल चौहान, महेंद्रदान चारण एवं जेसाराम राठौड़ को नियुक्त किया गया है।
सचिव पद पर नरेंद्र कुमार, मरियत, अर्जुन देवासी, शोभा सुंदेशा, इकबाल खान कोतवाल, सूरजपाल सिंह, पुष्कर पुरोहित, कालाराम मेघवाल, उकाराम डागला, भेरूसिंह देवड़ा, चुकी देवी कटारिया, सुरेश चौधरी, भानु प्रताप पटेल, सुराराम देवासी, निबाब खान, रामाराम चौधरी, बसंत सुथार, कुशाल सिंह राजपुरोहित, रेवत सिंह गोहिल एवं दीपा राम मेघवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा रमेश सोलंकी एवं योगेंद्र सिंह कुंपावत को प्रवक्ता तथा रेवाराम चौहान और महेंद्र सोनगरा को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह प्रेस नोट संगठन महासचिव ललित तूनवाल द्वारा इंदिरा गांधी भवन जयपुर से जारी किया गया।