पाल स्कूल ने शुरू किया परिंडा अभियान, पक्षियों के लिए लगाए 15 परिंडे

AYUSH ANTIMA
By -
0

रानीवाड़ा/जालौर (मदन माहेश्वरी): कस्बे के निकट स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पाल में भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए परिंडा अभियान शुरू किया गया। प्रधानाध्यापक भागीरथ चौधरी ने विद्यालय परिसर में मिट्टी के परिंडे लगाकर अभियान की शुरुआत की।
प्रधानाध्यापक ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों को पर्यावरण संरक्षण एवं जीव दया के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने आमजन से भी अपने घरों एवं सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे लगाने की अपील की। विद्यालय परिसर में कुल 15 परिंडे छायादार स्थानों पर लगाए गए हैं। गणपत लाल, ओमप्रकाश, विनोद कुमार, विक्रम कुमार, चंद्रजीत जाटव, प्रवीण कुमार एवं जयश्रीबेन सहित विद्यालय स्टाफ ने एक-एक परिंडे की जिम्मेदारी ली है। कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों की “पर्यावरण मित्र समिति” प्रतिदिन परिंडों की सफाई एवं पानी भरने का कार्य करेगी। विद्यालय प्रशासन ने गर्मी के दिनों में नियमित निगरानी के लिए रोस्टर भी तैयार किया है, साथ ही जुलाई माह में पक्षियों के लिए पेड़-पौधे लगाने की योजना बनाई गई है। विद्यालय के विद्यार्थी पोस्टर के माध्यम से लोगों को पक्षियों के संरक्षण एवं परिंडे लगाने के प्रति जागरूक करेंगे। प्रधानाध्यापक भागीरथ चौधरी ने कहा कि पक्षी हमारे पर्यावरण की शान हैं और एक परिंडा किसी जीव के लिए जीवनदान साबित हो सकता है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!