रानीवाड़ा/जालौर (मदन माहेश्वरी): जिले के बागोडा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 60.80 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी (मैफाड्रोन) बरामद किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हीरो होंडा मोटरसाइकिल भी जब्त की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा के निर्देशन एवं पुलिस उप अधीक्षक शंकर लाल मंसुरिया के सुपरविजन में थानाधिकारी बलदेवराम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बागोडा बाईपास रोड पर नाकाबंदी की जा रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी हीरो होंडा मोटरसाइकिल नंबर आरजे 46 एसएम 9664 की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी पप्पुराम पुत्र मोटाराम सारण विश्नोई निवासी चारणों की ढाणी, गांवडी थाना बागोडा के कब्जे से 60.80 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 एवं 25 के तहत गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस मामले में मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। कार्रवाई टीम में बलदेवराम, राजुराम, श्रवण कुमार, बाबूराम, मसराराम एवं रामकिशोर शामिल रहे।
बागोडा पुलिस ने 60.80 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
By -
May 16, 2026
0
Tags: