शारीरिक एवं मानसिक विकास की जड़ है योग

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): वीर गुर्जर छात्रावास में बुधवार को योग से बेहतर स्वास्थ्य विषय पर विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न योग आसनों का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षक अशोक लांगडी ने बताया कि सत्र में प्रतिभागियों को शरीर और मन के संतुलन के लिए योग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि योग केवल व्यायाम नहीं है बल्कि जीवन को सही दिशा में री-अलाइन करने का माध्यम है। नियमित योग करने से शरीर की ऊर्जा संतुलित रहती है, मानसिक तनाव कम होता है और बीमारियों से बचाव होता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि दिनचर्या में योग को शामिल करें, जिससे जीवन स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक बन सके। इस दौरान प्राणायाम, सूर्य नमस्कार सहित अन्य महत्वपूर्ण आसनों का अभ्यास करवाया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!