निवाई (लालचंद माली): श्री विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण समाज विकास समिति की बैठक जांगिड़ समाज छात्रावास में अध्यक्ष राधेश्याम जांगिड़ हरभगतपुरा बासडा की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। अध्यक्ष राधेश्याम जांगिड़ ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से संरक्षक के पद पर शिवजीराम बिडोली, सुरेश खारीकुई, नारायण लाल भुरटिया, हनुमान सूरीया, रामोवतार मूंडिया, सूरज वनस्थली, बनवारी मनोहरपुरिया व हनुमान बरथल, सलाहकार बाबूलाल रानोली, बद्रीलाल बिडोली व रामेश्वर प्रसाद जेतपुरा, मंत्री शंकर खंडवा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश कुंडा वाले, उपाध्यक्ष सत्यनारायण नला, कोषाध्यक्ष कजोड़ सिरोही, प्रचार मंत्री शंभू जुवाड़, संगठन मंत्री सुरेश सिरोही व मीडिया प्रभारी के पद पर राजेश करीरिया को मनोनीत किया गया। इसी प्रकार सदस्य के रूप में रामकेदार प्यावड़ी व राकेश बहड, व्यवस्थापक के पद पर श्रीनाथ ललवाड़ी को मनोनीत किया गया है।
3/related/default