जयपुर के दिव्यम विजय ने खोला “गोएटेड मूवमेंट स्टूडियो”, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर: शहर के युवा डांसर दिव्यम विजय, जिन्होंने पिछले नौ वर्षों तक मुंबई में रहकर डांस और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई, अब अपने गृह नगर जयपुर लौट आए हैं। अपने अनुभव और हुनर के साथ उन्होंने मानसरोवर क्षेत्र में “गोएटेड मूवमेंट स्टूडियो” की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को निखारना और उन्हें बड़े मंच तक पहुँचाना है। दिव्यम ने कम उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत की थी और वर्ष 2010 में “डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स” से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान हासिल की। इसके बाद उन्होंने 2023 में “हिप हॉप इंडिया” (अमेज़न प्राइम) में भाग लेकर अपने हुनर को और मजबूती दी। अपने करियर के दौरान वे शाहरुख खान, सलमान खान, अमिताभ बच्चन, रणवीर सिंह, नोरा फतेही, अरिजीत सिंह, यो यो हनी सिंह और राजेश खन्ना जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं। रियलिटी शोज़, लाइव परफॉर्मेंस और म्यूजिक वीडियो में वर्षों का अनुभव हासिल करने के बाद दिव्यम ने जयपुर में इस स्टूडियो की स्थापना की है। उनका कहना है कि जयपुर में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उसे सही दिशा और अवसर देने की जरूरत है। “गोएटेड मूवमेंट स्टूडियो” में बिगिनर से लेकर एडवांस स्तर तक के डांस बैच, रियलिटी शो की तैयारी के लिए विशेष कोरियोग्राफी, फिटनेस डांस “स्वेट इट आउट” बैच और बच्चों के लिए विशेष कक्षाएं उपलब्ध हैं। यह स्टूडियो केवल डांस सिखाने का स्थान नहीं, बल्कि एक क्रिएटिव प्लेटफॉर्म है जहाँ युवा सीख सकते हैं, परफॉर्म कर सकते हैं और कंटेंट क्रिएशन के जरिए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं। दिव्यम का मानना है कि इस पहल के जरिए जयपुर में एक मजबूत डांस कम्युनिटी तैयार की जा सकती है, जो आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!