अमर्यादित भाषा राजनीतिक मर्यादाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध: इमरान कुरैशी

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (वसीम अकरम कुरेशी): राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इमरान कुरैशी ने भाजपा के राजस्थान प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट पर की गई अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी पर आक्रोश जताते हुए भाजपाइयों को मर्यादा में रहकर सद्व्यवहार की सलाह दी है। कुरैशी ने कहा कि इस प्रकार की अमर्यादित भाषा न केवल राजनीतिक मर्यादाओं का उल्लंघन है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के भी विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस तरह की बयानबाजी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। पीसीसी सचिव इमरान कुरैशी ने कहा-भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, अन्यथा कांग्रेस पार्टी द्वारा आगे कठोर कदम उठाए जाएंगे। वहीं दूसरी ओर इमरान कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे फील्ड में जाकर आमजन की समस्याओं से रूबरू हों तथा उनकी समस्याओं का निस्तारण करवाकर राहत प्रदान करें। साथ ही आमजन को कांग्रेस पार्टी की रीति-नीतियों से अवगत कराते हुए सदैव संगठन हित के लिए संघर्षरत रहें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!