श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर (तोलाराम मारू): उपखंड श्रीडूंगरगढ़ के ग्राम लखासर मे महाराणा प्रताप चौक पर महाराणा प्रताप मूर्ति स्थल पर बड़ी संख्या में लोग इकठ्ठा हुए। महाराणा प्रताप मूर्ति को साफा व माला पहनाई गई। मूर्ति की सजावट कर डीजे और पटाखों के साथ जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया। आज की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए मोबाइल से दूरी बनाए रखना पर महाराणा प्रताप से उनके जीवन से कुछ सीख लेकर युवाओं का अपना नाम रोशन करने का आज जन्मदिन का अवसर है। 486वीं जयंती के उपलक्ष में कार्यक्रम हुआ। आगामी कार्यक्रम में युवाओं को प्रतिभा सम्मान व ब्लड डोनेशन जैसे कार्यक्रम करने पर विचार किया गया। आयोजन में सभी जाति व समाज के साथ बहुत ही शानदार आयोजन हुआ। आयोजनकर्ता समस्त ग्रामवासी लखासर व अन्य स्थानों से भी महाराणा प्रताप की कीर्ति के गुणगान व देश प्रेम की अनेक गाथाओं का उल्लेख किया। महाराणा प्रताप अमर रहे का जोशीला जय घोष किया। कार्यक्रम में युवाओं की मुख्य भूमिका रही।
3/related/default