निवाई (लालचंद माली): शहर के जिरात बाबा रोड पर स्थित एक घर के बाहर खड़ी मोटर साइकिल को अज्ञात चोर चुरा ले गए। वही उप जिला अस्पताल में एक मरीज की जेब काटकर 3 हजार 500 रूपए की नकदी व आवश्यक कागजात ले गए। उप जिला अस्पताल में एक मरीज की जेब कट गई। जेब कतरे ने 3 हजार 500 रूपए की नकदी व आवश्यक कागजात निकाल लिए। पीडित बंटी जायसवाल ने बताया कि वह दवाई लेने के लिए अस्पताल में गया था। इसी दौरान किसी जेब कतरे ने उसकी जेब से पर्स पार कर लिया। उसने बताया कि पर्स में 3 हजार 500 रुपए की नकदी, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व क्रेडिट कार्ड सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। पीडित ने इस मामले में पुलिस थाने में अज्ञात जेब कतरे के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है। इसी प्रकार पीडित अल्ताफ हुसैन पुत्र जमील हुसैन ने बताया कि वह शुक्रवार को दोपहर में अपने घर के बाहर मोटरसाइकिल खड़ी कर अन्दर चला गया। खाना खाने के बाद वापस लौटा तो मोटरसाइकिल गायब मिली, जिसकी आसपास तलाश की लेकिन कहीं नहीं मिली। इसके बाद पीडित ने मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज करवाई।
3/related/default