डॉ.अनमोल की अनमोल पहल: शादी की वर्षगांठ पर पक्षियों के लिए बांटे परिंडे

AYUSH ANTIMA
By -
0



सूरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पीएमश्री श्रीकृष्ण परिषद् राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरजगढ़ में परिंडा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएमसी अध्यक्ष सज्जन अग्रवाल थे, वहीं अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुमन वर्मा ने की। विद्यालय के शिक्षक डॉ.अनिल शर्मा अनमोल ने अपनी शादी की वर्षगांठ पर पक्षियों के लिए परिंडो का वितरण किया। एसएमसी अध्यक्ष सज्जन अग्रवाल द्वारा विद्यालय की कक्षा 1 से 8 तक की बेटियों को बिस्किट वितरित किए गए। गौरतलब है कि इसी वर्ष मार्च महीने में अनमोल ने अपने जन्मदिन पर शहर में कई जगह परिंडे लगाए थे। इस अवसर पर गाइड प्रभारी मनीषा सैनी, लक्ष्मण राम धायल, मनोज कुमारी, कविता कुमारी सहित विद्यालय की बेटियां उपस्थित रही।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!