पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बिरला बालिका विद्यापीठ का कक्षा बारहवीं का परीक्षा परिणाम विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी अत्यंत शानदार रहा। विद्यालय की 116 छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। मानविकी संकाय में स्वधि ने 97.60 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय की सर्वोच्च उपलब्धि दर्ज की। विज्ञान संकाय में खुशिलीना ने 96.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि वाणिज्य संकाय में संजना ने 95.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। कुल 20 छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। सभी छात्राएँ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विभिन्न विषयों में छात्राओं ने 28 पूर्णाक (शत-प्रतिशत अंक) प्राप्त किए। विद्यालय का समग्र परिणाम भी उल्लेखनीय रहा, जिसमें विज्ञान संकाय का औसत 82.28 प्रतिशत, वाणिज्य संकाय का 84.41 प्रतिशत, मानविकी संकाय का 84.14 प्रतिशत तथा विद्यालय का कुल औसत 83.19 प्रतिशत रहा। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अचला वर्मा ने इस शानदार सफलता का श्रेय शिक्षकों के समर्पण और छात्राओं की मेहनत को दिया। उन्होंने सभी छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन ने भी छात्राओं और विद्यालय परिवार को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बिरला बालिका विद्यापीठ, पिलानी का सीबीएसई कक्षा 12वीं में भी उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम
By -
May 13, 2026
0
Tags: