लायंस क्लब "बहरोड केसरी" के नए अध्यक्ष बने अरविंद यादव

AYUSH ANTIMA
By -
0



बहरोड़ (सुनील दत्त शर्मा): शहर के एक निजी होटल में लायंस क्लब बहरोड केसरी की साधारण सभा का आयोजन किया गया। जिसमें लायंस क्लब बहरोड केसरी के नॉमिनेशन कमेटी अध्यक्ष लायन महेंद्र शर्मा ने बताया कि हम आगामी वर्ष 2026-27 के लिए पीएसटी का गठन करने जा रहे हैं। नई PST के गठन के लिए नॉमिनेशन कमेटी के लायन महेन्द्र शर्मा, लायन केपी बर्वे, लायन केशव शर्मा ने आपसी विचार विमर्श करके अध्यक्ष पद के लिए अरविन्द यादव, सचिव के लिए पवन शर्मा, कोषाध्यक्ष के लिए विजय गोयल, उपाध्यक्ष के लिए डॉ.सौरभ गौड और बालकिशन वर्मा के नाम पर मोहर लगायी। वर्तमान अध्यक्ष लायन ललित शर्मा ने बताया कि आज की बैठक में सर्वसम्मति से नई PST की नियुक्तियां की गयी है। नॉमिनेशन कमेटी के इस निर्णय पर अध्यक्ष एवं पूर्व PST ने अपनी सहमति जाहिर की है, हमें खुशी है कि यह लायन अरविंद यादव हमारे क्लब को और नयी ऊंचाइयां प्रदान करेंगे।
वर्तमान सचिव लायन कर्मवीर यादव ने नई PST का गठन होने पर हार्दिक खुशी जाहिर की तथा इन सभी को आगे बढ़कर कार्य करने के लिए नई ऊर्जा प्रदान करने का वादा किया। वर्तमान कोषाध्यक्ष लायन डॉ.सौरभ गौड़ ने नई PST को बहुत-बहुत बधाइयां दी तथा सदैव उनका सहयोग करते रहने के लिए आश्वासन दिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन अरविंद यादव ने बताया कि हमारे क्लब पदाधिकारी ने मुझ में जो विश्वास दिखाया है, उसके लिए मैं सदैव केसरी परिवार का आभारी रहूंगा और मेरे कार्यकाल में अधिक से अधिक गतिविधियां करके अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़कर नया कीर्तिमान स्थापित करने की कोशिश करूंगा। यहीं पर नवनिर्वाचित सचिव लायन पवन शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि किसी क्लब का सचिव होना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, जिसके लिये मैं जीवन पर्यंत आभारी रहूंगा तथा अपने कार्य को पूर्ण ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ संपन्न करूंगा। नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष लायन विजय गोयल ने अति प्रसन्नता जाहिर करते हुए बताया कि मैं अपने कर्तव्य का पूरी निष्ठा के साथ पालन करूंगा। इस सभा में लायन महेंद्र शर्मा, ललित शर्मा, केपी बर्वे, डॉ.सौरभ गौड़, केशव शर्मा, संजय यादव, अरविंद यादव, पवन शर्मा, विजय गोयल, कर्मवीर यादव, संदीप यादव, संदीप शर्मा, ज्ञानेश्वर अग्रवाल, कृष्ण शर्मा, एमएस यादव, बालकिशन वर्मा आदि लायन सदस्य मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!