मदर्स डे पर छोटे छोटे बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

AYUSH ANTIMA
By -
0


बहरोड़ (विपिन शर्मा): कस्बे के प्रभु दयाल पब्लिक स्कूल में कल मदर्स डे सेलिब्रेट किया गया, जिसमें मां पर आधारित कविताएं, गाने, निबंध, पेंटिंग, ड्राइंग, आर्ट एंड क्राफ्ट द्वारा मां को अपना प्रेम समर्पित करने का कार्य किया। मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न गानों पर मां के लिए प्रस्तुति दी। स्कूल प्रबंधन द्वारा मातृशक्ति के लिए विभिन्न गेम्स तथा कार्यक्रम किए गए और प्रथम, द्वितीय आने वाली मातृशक्ति को स्कूल प्रबंधन द्वारा सर्टिफिकेट तथा पुरस्कार भी दिया गया। कार्यक्रम संयोजक ममता पोसवाल द्वारा बताया गया कि मातृ दिवस (Mother's Day) हर साल मई के दूसरे रविवार को माताओं के निःस्वार्थ प्रेम, त्याग, समर्पण और परिवार के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। यह दिन मां के प्रति प्यार और आभार व्यक्त करने का एक विशेष अवसर है। इस वर्ष यह 10 मई को मनाया गया। कार्यक्रम सह संयोजक प्रियंका स्वामी ने बताया कि आधुनिक मातृ दिवस की शुरुआत अमेरिका में एना जार्विस (Anna Jarvis) द्वारा अपनी मां को सम्मानित करने और उनके योगदान को याद करने के लिए की गई थी। कार्यक्रम मे स्कूल शिक्षक शिवानी यादव, रजिता यादव, पूनम आर्य, वंदना आर्य, मनीषा यादव, नीतू सिंह, रजनी स्वामी, मधुलिका यादव नांगल खोडिया, संजय गौड़, सुनील यादव, नवीन यादव, सत्यवीर यादव, सुधाकर यादव, रामकेश, गोपाल राघव तथा बच्चों के माता पिता एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!