राजस्थान में जियो भारत फोन बना मनोरंजन और डिजिटल भुगतान का नया माध्यम

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): राजस्थान में क्रिकेट के बढ़ते क्रेज के बीच जियो भारत फोन आम नागरिकों और छोटे व्यापारियों के लिए एक बहुउद्देशीय डिवाइस के रूप में उभरा है। राज्य में करोड़ों यूजर्स के लिए यह किफायती 4जी फोन न केवल लाइव क्रिकेट, संगीत और सैकड़ों टीवी चैनलों तक पहुंच प्रदान करता है, बल्कि डिजिटल सुरक्षा और बैंकिंग को भी आसान बनाता है। व्यापारियों के लिए इसमें 'साउंड पे' की सुविधा भी दी गई है, जिससे यूपीआई भुगतान होने पर सीधे फोन से ही आवाज के जरिए पुष्टि हो जाती है, जिसके चलते अलग से साउंड बॉक्स रखने या उसका मासिक किराया देने की बाध्यता खत्म हो गई है। सुरक्षा के लिहाज से भी यह फोन काफी उन्नत है, जहाँ जियो भारत कंपेनियन एप के जरिए यूजर्स अपनी लोकेशन साझा कर सकते हैं, स्पैम कॉल्स से बच सकते हैं और फोन की बैटरी एवं एप इस्तेमाल पर नजर रख सकते हैं। एक ही डिवाइस में मनोरंजन, सुरक्षित संचार और आसान भुगतान जैसी खूबियां देकर जियो भारत राजस्थान के दूर-दराज के इलाकों में डिजिटल पहुंच को तेजी से बढ़ा रहा है। छोटे व्यापारियों से लेकर युवाओं तक, यह फोन अपनी उपयोगिता और कम कीमत के कारण पूरे राज्य में लोकप्रिय हो रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!