किसान व पशुपालकों के कल्याण केे लिए प्रतिबद्ध: दिया कुमारी

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर: चौमू तहसील की ग्राम पंचायत मोरीजा में ग्राम रथ अभियान के तहत उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में रविवार, 10 मई को संध्या चौपाल का आयोजन किया गया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ योजनाओं को धरातल तक पहुंचा रही है। उन्होंने ग्राम रथ अभियान को जन-जन तक सरकार की योजनाओं और ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026 के प्रचार प्रसार का सशक्त माध्यम बताया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के कुशल नेतृत्व प्रदेश सरकार कृषि, किसान व पशुपालकों क कल्याण के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने इस दौरान ग्रामीणों की परिवेदनाएं पूर्ण संवेदनशीलता से सुनी एवं उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रदान किये। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा चौमूॅ उपखण्ड में विभिन्न सडकों के निर्माण एवं स्टेट हाइवे के निर्माण की स्वीकृति बाबत उपमुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया गया एवं चौमू-दूदू स्टेट हाइवे को फोरलेन हाइवे स्वीकृत करने बाबत मांग की। इस दौरान कला जत्था के स्थानीय कलाकारों ने नृत्य व गायन के अनुठे अंदाज में बेहतरीन प्रस्तुतियों से राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व ग्राम के बारे में आमजन को जानकारी प्रदान की। संध्या चौपाल में रामलाल शर्मा पूर्व विधायक चौमू, दिलीप सिंह उपखण्ड अधिकारी चौमू, डॉ.विजयपाल विश्नोई तहसीलदार चौमू, सुरज मल सामरिया विकास अधिकारी प.स. गोविन्दगढ एवं अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण बैठक में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!