बुजुर्ग से मोबाइल छीनकर फरार

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: शहर में झपटमारी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने आमजन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अपनी पत्नी के कैंसर के इलाज के लिए बीकानेर आए एक बुजुर्ग व्यक्ति को झपटमारों ने निशाना बना लिया। तीन नकाबपोश युवक उसके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार की है। बुजुर्ग व्यक्ति ट्रैफिक थाने के सामने वाले गेट के पास खड़ा था। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन नकाबपोश युवक वहां पहुंचे। इससे पहले कि बुजुर्ग कुछ समझ पाता, एक युवक ने उसके हाथ से मोबाइल झपट लिया और तीनों आरोपी तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गए। घटना के बाद बुजुर्ग काफी घबरा गया। बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी के कैंसर उपचार के सिलसिले में बीकानेर आया हुआ था। ऐसे में इस वारदात ने उसे मानसिक रूप से भी झकझोर दिया।वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें तीनों युवक साफ नजर आ रहे है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!