ट्रेन में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: बदलती जीवन शैली के कारण हार्ट अटैक के मामले दिनों दिन बढ़ते ही जा रहे है। ऐसे मेें कब कहां क्या हो जाएं कुछ कहा नहीं जा सकता। ताजा मामला ट्रेन में सफर कर रहे एक बुजुर्ग के साथ का है। जिले के श्रीडूंगरगढ़ में चूरू से बीकानेर जा रही ट्रेन में सफर कर रहे एक बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ गई। यात्रा के दौरान उन्हें सीने में तेज दर्द उठा, जिसके बाद सामाजिक कार्यकर्ताओं को इसकी सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही सेवा समिति के सेवादार एम्बुलेंस लेकर श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे और बुजुर्ग को तुरंत उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद 60 वर्षीय डूंगरराम निवासी नूंवा, रतनगढ़ को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक का पुत्र भी उनके साथ था और दोनों पिता-पुत्र बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में जांच करवाने के लिए जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही बुजुर्ग को हार्टअटैक आने से उनकी मौत हो गई। फिलहाल मृतक का शव श्रीडूंगरगढ़ उप जिला अस्पताल में रखा गया है। अन्य परिजनों के पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!