राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु चयनित होने पर विधायक रामसहाय वर्मा ने डॉ.नरूका का किया अभिनन्दन

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित टीओएफईआई स्कूल चुनौती तंबाकू मुक्त पीढ़ी की ओर अभियान के अंतर्गत पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राहोली का राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु चयन होने पर विधायक रामसहाय वर्मा ने प्रधानाचार्य डॉ.योगेन्द्र सिंह नरूका का साफा एवं माला पहनाकर अभिनन्दन किया। विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि राजस्थान से एकमात्र पीएमश्री विद्यालय राहोली का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होना पूरे प्रदेश एवं टोंक जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों में तंबाकू निषेध, स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के लिए किए गए नवाचार सराहनीय हैं। विद्यालय ने शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक चेतना के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट कार्य कर अपनी अलग पहचान बनाई है। इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मन्जू मीना, एसीबीईओ मीना भदौरिया, रमेश चन्द विजय, यूसीईओ गिर्राज प्रसाद गुर्जर, प्रिन्सिपल फोरम अध्यक्ष देवेन्द्र पाल सिंह व प्रधानाचार्य वाकपीठ अध्यक्ष राकेश कुमार अग्रवाल सहित कई शिक्षाधिकारी एवं प्रधानाचार्य मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!