जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस का समापन समारोह जयपुर स्थित रोटरी क्लब सभागार में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति जेके रांका, राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुप्रीम कोर्ट-हाईकोर्ट रिटायर्ड जज एसोसिएशन एवं डॉ.जितेन्द्र सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री, राजस्थान सरकार थे। कार्यक्रम में गोपाल शर्मा, विधायक सिविल लाइन्स विधानसभा, समारोह के विशिष्ट अतिथि राजेन्द्र कुमार नायक, राज्य मंत्री, राजस्थान सरकार एवं पीसी जैन, वरिष्ठ अधिवक्ता, राजस्थान उच्च न्यायालय, जयपुर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हुकम चन्द गणेशिया, प्रमुख विधिवेत्ता एवं चांसलर, रोमा इंटरनेशनल कल्चर यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली द्वारा की गई। समारोह में उपस्थित अतिथियों ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर श्रमिकों के हितों एवं उनकी समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा 1 मई को अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस घोषित किए जाने के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच के संयोजक डॉ.कुलदीप प्रसाद शर्मा, एडवोकेट, ईस्ट-वेस्ट लॉ फर्म, नेपाल ने बताया कि कार्यक्रम में चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ.राजू लाल बैरवा को कर्मश्री अवार्ड से नवाजा गया। डॉ.बैरवा जीवन ज्योति जनरल एंड एडवांस्ड फिजियोथेरेपी हॉस्पिटल, जयपुर के निदेशक है। डॉ.बैरवा पूर्व में लंदन बुक ऑफ वर्ल्डस रिकार्ड्स से बेस्ट चिरोप्रेक्टर और पेन एक्सपर्ट फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में सम्मानित हो चुके हैं।
25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों के सानिध्य में सम्पन्न हुआ अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस समापन समारोह
By -
May 15, 2026
0
Tags: