नगर पालिका के भू-खंड पर हो रहे अतिक्रमण पर चला पालिका का बुलडोजर

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी ने सोशल मीडिया पर प्राप्त शिकायत पर संज्ञान लेकर गए पट्टे से अधिक जमीन पर किए हुए निर्माण को अतिक्रमण मानते हुए जेसीबी से ध्वस्त करवाया है। अधिशाषी अधिकारी मनोहर लाल जाट ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायत मिली थी कि कुछ लोग नगर पालिका के कर्मचारियों की मिलीभगत से पालिका के भूखंड पर अतिक्रमण कर रहे हैं। इस पर जमादार को बुलाकर जानकारी मांगी गई। जमादार ने बताया कि उक्त अतिक्रमण के लिए नगर पालिका के एसआई को अवगत करवाया था। उन्होंने बताया कि इस पर एसआई को बुलाकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने जानकार व्यक्ति का अतिक्रमण होना बताया। इस पर संज्ञान लेते हुए नगर पालिका प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर संबंधित व्यक्तियों के कागजात की जांच की। जांच में मौके पर पट्टे से अधिक जमीन पर निर्माण कार्य पाया गया। अधिकारी जाट ने बताया कि कार्यवाहक जमादार द्वारा कई जगह अतिक्रमण करवाने की पूर्व में भी सूचना मिली थी। इस पर कार्यवाही करते हुए निर्माण को ध्वस्त करवाया गया है। उन्होंने बताया कि संबंधी जमादार, नगर पालिका के एसआई व अतिक्रमणकर्ता पुलिस के एएसआई के लिए उच्च अधिकारियों को शिकायत पत्र लिखा जाएगा। कार्रवाई के दौरान अधिशासी अधिकारी मनोहर लाल जाट, सहायक अभियंता चंद्रप्रकाश मीणा, सहायक अभियंता पप्पूलाल मीणा, कनिष्ठ अभियंता गजेंद्र सिंह, राजप्रताप सिंह राणावत, अरुण पारीक व बाबूलाल पंडा सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!