निवाई (लालचंद माली): वन विभाग के गश्ती दल ने कार्रवाई करते हुए वन विभाग के गांव किवाड़ा के पहाड़ से अवैध चेजा पत्थर से भरे हुए एक ट्रैक्टर ट्राॅली को जब्त किया है। वन विभाग के रेंजर धारीलाल बैरवा ने बताया कि टोंक जिला उपवन संरक्षक वीरेंद्र कृष्णिया के निर्देशन में वन विभाग के गश्ती दल प्रभारी मोहन लाल मीणा, सहायक वनपाल विनोद गुर्जर, रामजीलाल, ओमप्रकाश गुर्जर एवं चालक राजेश नायक ने गश्त के दौरान सिरस नाका अधीन वन क्षेत्र गांव किवाड़ा के पहाड़ से अवैध चेजा पत्थर से भरे हुए एक ट्रैक्टर ट्राॅली को जब्त किया है। उन्होंने बताया कि अवैध चेजा पत्थर से भरे हुए ट्रैक्टर ट्राॅली को सुरक्षार्थ संजय वन परिसर में खड़ा कर दिया है।
3/related/default