माहेश्वरी समाज तहसील अध्यक्ष बनने पर मदन लाल माहेश्वरी का स्वागत

AYUSH ANTIMA
By -
0



रानीवाड़ा/जालौर: माहेश्वरी समाज की तहसील स्तरीय बैठक में सर्वसम्मति से मदन लाल माहेश्वरी को तहसील अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में उनका स्वागत एवं सम्मान किया जा रहा है। इसी क्रम में रानीवाड़ा स्थित बोहरा निवास पूनम भवन में मदन लाल महेश्वरी का साफा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विप्र सेना जिला अध्यक्ष भानाराम बोहरा ने कहा कि यह समाज के लिए हर्ष का विषय है कि मदन लाल महेश्वरी को तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि मदन लाल लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। कार्यक्रम में प्रशासक प्रतिनिधि मफाराम राणा, सहकारी समिति डायरेक्टर बगदाराम मेघवाल, पटूराम नटराज, नानजीराम चौधरी, रमेश कुमार राणा, अशोक कुमार राणा, परेश बोहरा सहित कई लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!