सिलासन में विशाल भजन संध्या एवं आशीर्वाद समारोह आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0

रानीवाड़ा/जालौर (मदन माहेश्वरी): सिलासन में “एक शाम श्री सिलेश्वर महादेव के नाम” विशाल भजन संध्या एवं गोपाल कुमार पुत्र प्रेमाराम रावल के आशीर्वाद समारोह का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। भजन संध्या का आयोजन शनिवार रात्रि 9 बजे से शुरू हुआ, जिसमें श्री श्री 1008 महंत पुरणपुरीजी महाराज जावल एंड पार्टी तथा अर्जुन भारती गोस्वामी एंड पार्टी ने भक्तिमय भजनों की प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। श्रद्धालु देर रात तक भजनों पर झूमते नजर आए।
कार्यक्रम के दौरान गोपाल कुमार के आशीर्वाद समारोह में पहुंचे अतिथियों एवं समाज बंधुओं का रावल परिवार ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।
रविवार सुबह प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में प्रेमाराम, वचनाराम, बगदाराम, प्रभाजी रावल, खेताराम हिराजी रावल सहित परिवारजनों एवं ग्रामीणों का सहयोग रहा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!