रानीवाड़ा/जालौर (मदन माहेश्वरी): प्रभारी मंत्री केके विश्नोई ने सोमवार को वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के संबंध में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अभियान के तहत आयोजित होने वाली गतिविधियों की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी। प्रभारी मंत्री केके विश्नोई ने गंगा दशमी के पावन दिवस की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस शुभ अवसर पर ‘वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान‘ के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण, जल में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रभारी मंत्री ने वर्षा की बूंदों को सहेज कर राज्य को पेयजल एवं सिंचाई के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने तथा पर्यावरण के संरक्षण करने की बात कहीं हैं। मिशन हरियालों राजस्थान के तहत अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण करने तथा प्राचीन बावड़ियों, जोहड़ो एवं तालाबों का पुनरुद्धार करते हुए पारंपरिक जल स्रोतो के संरक्षण की बात कहीं। उन्होंने युवाओं, किसानों एवं महिलाओं को इस अभियान का हिस्सा बन अपनी पर्यावरण के प्रति अपनी भागीदारी निभाने की बात कहीं। उन्होने जिले में 25 मई से 5 जून तक आयोजित हो रहे वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत आयोजित होने वाली गतिविधियों की रूपरेखा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर प्रभारी सचिव अम्बरीश कुमार, जिला कलक्टर डॉ.प्रदीप के.गावंडे, जसराज राजपुरोहित, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा सहित प्रिन्ट व इलेक्ट्रोनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
प्रभारी मंत्री केके विश्नोई ने की प्रेस वार्ता: वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान की रूपेरखा के बारे में दी विस्तृत जानकारी
By -
May 25, 2026
0
Tags: