रानीवाड़ा/जालौर (मदन माहेश्वरी): आयुष्मान आरोग्य मंदिर निम्बलाना की तरफ से आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत शनिवार को महिलाओं के स्वास्थय परीक्षण हेतु आंगनबाड़ी केंद्र निम्बलाना पर शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें शुगर टेस्ट, हीमोग्लोबिन टेस्ट, प्रेगनेंसी टेस्ट, मलेरिया टेस्ट, बीपी आदि जांच की गई एवं मौसमी बीमारी एवं अन्य बीमारियों की जांच कर औषध वितरण किया गया। इस शिविर के अंतर्गत कुल 34 महिलाओं को लाभान्वित किया गया, साथ ही योग से कैसे स्वस्थ रह सकते हैं, इस बारे में समझाया एवं रोजाना सुबह 7 बजे से आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थल पर योग करने हेतु आने के लिए प्रेरित किया। इस शिविर में डॉ.मैना मीना, वरिष्ठ कंपाउंडर हरिओम शर्मा, एएनएम सरिता, योग प्रशिक्षक भैराराम सुथार, आशा पूरण कंवर, आशा ललिता सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने अपनी सराहनीय सेवाएं दी।
आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत ग्राम निम्बलाना में हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
By -
May 25, 2026
0
Tags: