बहरोड़: लियो क्लब बहरोड़ की साधारण सभा का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी लियो वर्ष 2026-27 के लिए नए पदाधिकारियों के चयन पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से लियो वर्ष 2026-27 के लिए चिराग अग्रवाल को अध्यक्ष, शुभम अग्रवाल को सचिव तथा रोहित अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें सभी सदस्यों ने नए नेतृत्व पर अपना विश्वास जताया।
3/related/default