बहरोड़: रविवार, 31 मई को प्रातः 6 बजे से 9 बजे तक मेगा हेल्थ चेकअप कैंप खेल, स्टेडियम बहरोड में आयोजित किया गया। लायंस क्लब बहरोड केसरी के नॉमिनेशन कमेटी चेयरमैन लायन महेंद्र शर्मा ने बताया कि डॉ.बी लाल लेबोरेटरी के साथ मिलकर हमारे क्लब ने यह कार्यक्रम आयोजित किया है, जिसमें बीपी, शुगर के साथ-साथ बहुत सी निशुल्क जांच की गई है। हमारा क्लब समय-समय पर इस प्रकार के कैंप आयोजित करता रहता है। लायंस केसरी के वर्तमान अध्यक्ष ललित शर्मा ने बताया कि आज की जीवन शैली तथा भाग दौड़ भरी जिंदगी में प्रत्येक व्यक्ति अपने स्वास्थ्य को दरकिनार करता है तथा इस वजह से नई-नई बीमारियां बढ़ जाती हैं। अतः प्रातःकालीन भ्रमण करने वालों को विशेष सुविधा देने के लिए यह कैंप आयोजित किया गया है। डॉ.बी लाल लेबोरेटरी अपने आप में एक जाना माना नाम है, जिनकी जांच सर्वोच्च डॉक्टर द्वारा भी प्रमाणित होती हैं। हमारा क्लब मानव सेवा की इस श्रृंखला में इस कैंप को आयोजित कर बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहा है। केसरी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन अरविंद यादव ने बताया कि हमारी पूरी टीम इस कार्य को बड़ी शिद्दत से निभा रही है तथा आगामी कार्यकाल में भी एक से एक बढ़कर शिविर लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में डॉ.बी लाल लेबोरेटरी के सभी लैब टेक्नीशियन एवं स्टाफ उपस्थित रहे तथा लायंस क्लब केसरी के ला.महेंद्र शर्मा, ललित शर्मा, अरविंद यादव, पवन शर्मा, विजय गोयल, संदीप शर्मा, अमित शर्मा आदि विभिन्न सदस्य उपस्थित रहे।
3/related/default