बहरोड़: शपथ अधिकारी डॉ.नितिन रस्तोगी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल यादव, सचिव कुशवेंद्र शर्मा तथा कोषाध्यक्ष वीरेंद्र यादव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही परिषद से जुड़े 16 नए सदस्यों को भी शपथ ग्रहण कराई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय वित्त सचिव राजस्थान उत्तर-पूर्व सीए दिनेश गोयल उपस्थित रहे। समारोह के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से आए पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।
3/related/default