पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राजस्थान पेंशनर्स समाज पिलानी द्वारा पेंशनर्स को आरजीएचएस में अनुमोदित चिकित्सालयों एवं फार्मा स्टोर्स द्वारा निशुल्क चिकित्सा सुविधा बिना किसी व्यवधान के नियमित रूप से उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में पिलानी ब्लॉक अध्यक्ष चुन्नीलाल वर्मा, मंत्री रामनिवास जांगिड़, कोषाध्यक्ष विद्याधर के नेतृत्व में भजन लाल शर्मा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार पिलानी को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर डॉ.डीएन गुप्ता, डॉ.एमएस शेखावत, प्यारे लाल डूडी, सुरेन्द्र शर्मा, राधेश्याय शर्मा, महेन्द्र वर्मा, सुशील शर्मा, मोहन बुडानिया, नरेन्द्र, राजेन्द्र शर्मा, धर्मपाल आर्य, महाबीर सैनी, सीताराम पिपलवा, बनवारी गोदारा, बिशम्बर गेट, विक्रम सिंह राठौड आदि उपस्थित रहे।
राजस्थान पेंशनर्स समाज पिलानी द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
By -
May 25, 2026
0
Tags: