भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के किये गये प्रमाण पत्र वितरित

AYUSH ANTIMA
By -
0

सूरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पीएमश्री श्रीकृष्ण परिषद् राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरजगढ़ में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। संस्था प्रधान सुमन वर्मा ने बताया कि डॉ.अनिल शर्मा अनमोल के निर्देशन में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में विद्यालय की 248 छात्राओं ने भाग लिया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएमसी अध्यक्ष सज्जन अग्रवाल थे, वहीं अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुमन वर्मा ने की। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रभारी मनीषा सैनी, लक्ष्मण राम धायल, मनोज कुमारी, विमला कुमारी, मंजू, माया, मीना कुमारी सहित विद्यालय की बेटियां उपस्थित रही।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!