शनि मंदिर में शनि जयंती आज: कई वर्षो बाद इस साल पहली बार शनि अमावस्या व शनि जयंति आज

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): शिवाजी पार्क के समीप स्थित शनि मंदिर में शनिवार को शनि अमावस्या एवं शनि जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। मंदिर पुजारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि शनि महोत्सव को लेकर शनि जयंती पर सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक भगवान शनि देव की निज मूर्ति पर शनि भक्त तेलाभिषेक कर सकेंगे। इसके बाद शाम को भगवान शनि देव, शिव पंचायत व हनुमान जी की विशेष सज्जा कर फूलों से झांकी सजाई जाएगी। शाम को महाआरती का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि 25-26 वर्ष बाद इस साल पहली बार शनि अमावस्या व शनि जयंति एक ही दिन है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!