सिद्धांत शर्मा का कांस फिल्म फेस्टिवल में चयन, 23 मई तक फ्रांस में करेंगे सहभागिता

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): कांस फिल्म फेस्टिवल में निवाई के सिद्धांत शर्मा का चयन हुआ है। सिद्धांत शर्मा ने बताया कि वह 23 मई तक फ्रांस में आयोजित विश्व प्रसिद्ध कांस फिल्म फेस्टिवल में भाग लेंगे। सिद्धांत शर्मा की इस उपलब्धि को निवाई एवं टोंक जिले के लिए गौरवपूर्ण माना जा रहा है। कला एवं सिनेमा के क्षेत्र में उनकी सक्रियता एवं प्रतिभा के कारण उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाने का अवसर मिला है। परिवारजनों, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों ने सिद्धांत शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनका कहना है कि सिद्धांत की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी। सिद्धांत के पिता विष्णु कुमार शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहाड़ी में संस्कृत व्याख्याता के पद पर कार्यरत हैं एवं माता लक्ष्मी बाई शर्मा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय झिलाय में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत है। उन्होंने बताया कि डांस फिल्म फेस्टिवल विश्व के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में से एक माना जाता है, जिसमें विभिन्न देशों के कलाकार, फिल्म निर्माता व सिनेमा जगत से जुड़े लोग भाग लेते हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!