रवीना टंडन और महाराष्ट्र के वन एवं वित्त मंत्री सहित दिग्गजों ने किया वृक्ष मित्रों को सम्मानित

AYUSH ANTIMA
By -
0



जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): प्रकृति एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्यरत श्री कल्पतरु संस्थान द्वारा अपने 31वें वार्षिक उत्सव के अवसर पर “वृक्ष मित्र सम्मान समारोह 2026” का आयोजन होटल क्लार्क्स आमेर, जयपुर में किया गया। समारोह में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में देश-विदेश से एक हजार से अधिक पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में पद्मश्री से सम्मानित अभिनेत्री रवीना टंडन तथा महाराष्ट्र के पूर्व वन एवं वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, पूर्व आईएएस पवन अरोड़ा, ट्रीमैन ऑफ़ इंडिया के नाम से मशहूर पर्यावरणविद विष्णु लाम्बा सहित अनेक प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की। समारोह के दौरान “ऑपरेशन सिंदूर 2.0” अभियान का द्वितीय संस्करण लॉन्च किया गया एवं परिंदों के लिए ‘परिंडा अभियान’ शुरू किया गया, साथ ही ‘नक्सल ग्रीन मिशन’ के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। इस अभियान के माध्यम से हाल ही में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को जोड़कर वन मित्र एवं वन बंधु बनाकर पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा जाएगा। बता दें कि ट्री मैन ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर पर्यावरणविद् विष्णु लांबा के नेतृत्व में श्री कल्पतरु संस्थान ने देश और दुनिया में अनेक अभियान चलाकर अब तक डेढ़ करोड़ से अधिक पौधे लगाते हुए उन्हें संरक्षित करने का विश्व कीर्तिमान कायम किया है। इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर उमा व्यास, प्रमुख समाजसेविका कुसुम मदान, पर्यावरण कार्यकर्ता त्रिलोकी नाथ शर्मा सहित अनेक व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया गया। इनके अतिरिक्त संस्थान के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अन्य कार्यकर्ताओं और सहयोगियों को भी सम्मानित किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!