सीवर लाइन से वंचित कॉलोनीवासियों में रोष, संघर्ष का ऐलान

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (संजय त्रिवेदी): पत्रकार कॉलोनी स्थित चौधरी रोडूराम नगर गेट पर शुक्रवार को लव शर्मा एवं अतुल सक्सेना की अध्यक्षता में चौधरी रोडूराम नगर और कैलाश सरोवर कॉलोनी की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य कॉलोनी में सीवर लाइन नहीं डाले जाने के मुद्दे पर चर्चा करना था। बैठक में मौजूद लोगों ने बताया कि आसपास की लगभग सभी कॉलोनियों में जेडीए द्वारा सीवर लाइन डाली जा चुकी है, लेकिन चौधरी रोडूराम नगर एवं कैलाश सरोवर कॉलोनी को इससे वंचित रखा गया है। इसको लेकर कॉलोनीवासियों में भारी नाराजगी देखने को मिली। बैठक में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष शामिल हुए और सभी ने एक स्वर में अपना विरोध दर्ज कराया। कॉलोनीवासियों ने इसे भेदभावपूर्ण रवैया बताते हुए कहा कि इस सौतेले व्यवहार को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी निवासी एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करेंगे। वक्ताओं ने बताया कि वर्ष 2017 में परिवाद संख्या 3311 के तहत जेडीए ने हाईकोर्ट में कॉलोनी में सीवर लाइन डालने का आश्वासन भी दिया था, लेकिन आज तक कार्य शुरू नहीं हुआ। कॉलोनीवासियों ने प्रशासन और जेडीए से जल्द से जल्द सीवर लाइन का कार्य शुरू कराने की मांग की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!