झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सांसद बृजेंद्र सिंह ओला से महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले को मरणोपरांत देश का सर्वोच्च सम्मान "भारत रत्न" देने की मांग संसद में उठाने का लोगों ने ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मंडल के मुखिया कासिमपुरा के पूर्व सरपंच मदन लाल सैनी, नगर परिषद के पार्षद प्रदीप सैनी, ताराचंद खडोलिया, मनोज सैनी ने बताया कि फुले दम्पति को "भारत रत्न" देने पर देश के करोड़ों लोगों की भावनाओं का सम्मान होगा। सांसद ओला ने कहा कि फुले दम्पति "भारत रत्न" सम्मान के हकदार हैं। संसद में प्राथमिकता से सरकार के सामने यह मांग रखी जाएगी। कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष खलील बुडाना ने इस दौरान कहा कि वर्तमान देश की महिला शिक्षा महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले की देन है। इस दौरान पुर्व संरपच कसीमपुरा मदन लाल सैनी, वरिष्ठ पार्षद ताराचंद सैनी, प्रदीप कुमार सैनी, मनोज सैनी, पुर्व पंचायत समिति सदस्य लालचंद सैनी, सांवर मल सैनी, पार्षद कैलाश कुमावत, ऊमर कुरैशी, डॉ.युसुफ सहित सर्व समाज के नागरीक मौजूद रहें।
3/related/default