भाजपा नेता राजेश दहिया ने वार्ड नंबर 40 में नवनिर्मित कुएं का किया उद्घाटन

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भाजपा नेता राजेश दहिया ने वार्ड 40 में नवनिर्मित कुएं का उद्घाटन किया। वार्डवासियो ने दहिया का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर, पूर्व पार्षद रविकांत शर्मा, पार्षद मदन डारा, ओबीसी मोर्चा जिला संयोजक डॉ.बीएल वर्मा, सुनील भड़िया, अशोक सैनी, बलवंत सैनी, सुशील धाधीच, रजत जांगिड, जगदीश, सुशील सैनी, संत कुमार सैनी, राजेंद्र यादव, बाबूलाल जांगिड, कमल सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पार्टी के पदाधिकारी लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर महिलाओं ने मंगल गीत गाए। मिठाई बांटकर खुशियां साझा की गई। राजेश दहिया ने कहा कि क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि इस कुएं के निर्माण से वार्ड के दर्जनों परिवारों को शुद्ध और पर्याप्त जल की सुविधा मिल सकेगी।
जनता की छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान ही हमारी राजनीति का मूल मंत्र है। इस कुएं के माध्यम से क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी, खासकर गर्मियों के मौसम में पानी की किल्लत से निपटने में यह उपयोगी साबित होगा। उद्घाटन के बाद राजेश दहिया ने कुएं के रखरखाव और स्वच्छता पर भी ध्यान देने की अपील की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!